डेस्क टीम:
इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर में एक के बाद एक सेक्स रैकेट के खुलासे हो रहे हैं। भंवरकुंआ क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन सेक्स रैकेट पकड़ाया है।हाल ही में पुलिस ने जहां इंदिरा काम्प्लेक्स में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश कर 6 युवतियों और 3 युवकों सहित 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अब OYO होटल चंदन प्लाजा में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां से पुलिस ने 6 युवतियों और पांच युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है।
खबर के अनुसार पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल चंदन प्लाजा में सेक्स रैकेट चल रहा है। इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और 6 युवतियों सहित 1 होटल मालिक, मैनेजर, 3 स्टाफ और 3 बाहरी लोगों को गिरफ्तार किया है।बुधवार को इसका खुलासा हुआ।
नार्थ-ईस्ट और बिहार की रहने वाली हैं लड़कियां
जानकारी के मुताबिक, ये लड़कियां नार्थ-ईस्ट और बिहार की रहने वाली हैं। होटल चंदन प्लाजा को पुनीत गौड़ नामक शख्स ने किराये पर ले रखा है और वो ही उसका संचालन OYO बुकिंग के जरिये करता है।
पांच महीने से चल रहा था देह व्यापार
पुलिस पूछताछ में मैनेजर ने बताया कि पिछले पांच महीने से यहां देह व्यापार चल रहा है। गिरफ्तार की गई लड़कियों में कुछ बिहार की तो कुछ नार्थ ईस्ट की भी हैं।वहीं पूरा गिरोह अलग-अलग लोगों से जुड़कर अवैध गतिविधियों को संचालित करता था।
Translate »