धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर के दो नाबालिग बहनों के साथ शमशेर नगर के अरमान नामक युवक ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की आरोपी छोटी बहन का प्रेमी था जो एक वर्ष पूर्व इसी रमजान के महीने में दोनो का प्यार परवान चढ़ा था।वही शादी का झांसा देकर मो अरमान ने जयपुर बुलाया था वही पढ़ाई का प्रलोभन देकर बड़ी बहन को भी जयपुर बुलवाया।जिसके साथ आरोपी ने निशिला प्रदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। वही आपको बता दे की या दोनों बहने 6 अप्रैल को जयपुर गई थी जिसके बाद समाज के दवाब से आरोपी के जीजा आरिफ ने 15 अप्रैल को दोनो बहनों को वापस झरिया लाया।जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को अपने आप पर बीती दर्दनाक कहानी को बताया।बताया जा रहा है कि छोटी बहन के साथ आरोपी प्रेमी मोहम्मद अरमान ने पिछले कई बार यौन शौषण किया है।वही पीड़िता ने इस प्रकरण को लेकर झरिया पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाई है। वही झरिया पुलिस लिखित शिकायत को लेकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।वही झरिया पुलिस आरोपी मोहम्मद अरमान को हिरासत में ले ली।

Translate »